कानपुर में लाडली परिवार की ओर से बिरहाना रोड स्थित खत्री धर्मशाला में श्रीकृष्ण छठी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया।कार्यक्रम में भजन गायक सुनील स्नेही, नीरज गौड़ और अनुराधा के मधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।