उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत इलाज के कारण एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कानपुर के घाटमपुर इलाके की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि गलत इलाज के चलते महिला की हालत गंभीर हो गई थी। सीएचसी लेकर पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। महिला सजेती थाना क्षेत्र के दुर्गागंज गांव की निवासी थी।