कानपुर के चौधरी रामगोपाल चौराहे से वनपुर तक जाने वाली जरौली रोड की खस्ताहालत के विरोध में समाजवादी पार्टी की योजन सभा ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में धान के पौधे रोपे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन उस घटना के बाद हुआ है, जब हाल ही में अभिभावक शीलू दुबे ने सड़क पर लेटकर विरोध जताया था।