फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में जन्माष्टमी से पहले बाजारों में रौनक, श्रीकृष्ण भक्ति के रंग में रंगे लोगों में उत्साह

जन्माष्टमी का त्यौहार नजदीक आते ही कानपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शिवाला बाजार में भगवान श्री कृष्ण की पोशाक, झूले, बांसुरी और लड्डू गोपाल की मूर्तियों की खरीदारी के लिए महिलाएं उमड़ रही हैं। शिवाला बाजार के एक दुकानदार ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार हर सामान के दाम बढ़ गए हैं। जो झूले पहले 150 रुपये में मिलते थे, वे अब 250 से 300 रुपये तक में बिक रहे हैं। इसके बावजूद लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। बताया कि जन्माष्टमी के चलते कुंदन, मोती और मोरपंख से सजे डिजाइनर झूलो की मांग सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें