फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में जन्माष्टमी के लिए बाजार में आए कान्हा की मटकी वाले केक

जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। कान्हा की रंग-बिरंगी पोशाकों से लेकर आकर्षक बांसुरी और झूले बाजार में उपलब्ध है। कान्हा के जन्मोत्सव को और भव्य बनाने के लिए बाजार में आकर्षक केक भी आ गए हैं। ये केक रात 12 बजे काटे जाएंगे। बाजार में मौजूद इन केक में कहीं श्री कृष्ण के पास माखन की मटकी बनी है तो कहीं वह मटकी के ऊपर खड़े होकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। कुछ में कान्हा झूला झूलते दिख रहे हैं तो कहीं ग्वाल-बाल के साथ बैठकर मटकी से माखन का स्वाद चख रहे हैं। आधा किलो के इन केक की कीमत 650 रुपये है। कारीगरों के अनुसार ग्राहकों को केक मंगाने से करीब चार घंटे पहले आर्डर देना होगा। इस तरह के दो किलो तक के केक बनवाए जा सकते हैं। मंदिर और घरों से केक की डिमांड आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें