कानपुर में चंद्रिका देवी रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया है। रामलीला की शुरुआत हवन-पूजन के साथ हुई, जिसके बाद पहले दिन के मंचन में नारद मुनि की तपस्या का प्रसंग दिखाया गया। रामलीला के मंच पर नारद की घोर तपस्या से देवराज इंद्र का सिंहासन डोलने लगा। अपनी तपस्या भंग करने के लिए इंद्र ने अप्सराओं का सहारा लिया, जिन्होंने नारद मुनि को लुभाने का भरसक प्रयास किया।