कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में फेथफुलगंज बिल्ला बांग स्कूल के आगे ढाई पट्टी के पास सिलेंडर फट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिलेंडर पर काम करते समय विस्फोट हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।