कुरसौली गांव से नहर पुल को जाने वाले रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। देशी शराब ठेके के पास, तो करीब 20 मीटर के दायरे में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। इसी तरह पूरी सड़क पर सैकड़ों गड्ढे हैं। गड्डों की वजह से छोटे और बड़े वाहनों को काफी दिक्कतें होती हैं।