कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बुधवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास रमजीपुरवा निवासी अमित यादव और उनकी मां गीता को शादी का कार्ड बांटने जाते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।