चकेरी के कुम्हार मंडी क्षेत्र में अन्ना जानवरों की समस्या अब विकराल रूप धारण कर चुकी है। इलाके की मुख्य सड़कों और गलियों में खुलेआम घूमते और बैठे रहने वाले बेसहारा मवेशी न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए काल साबित हो रहे हैं। क्षेत्र में पहले भी कई जानलेवा घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन नगर निगम का पशु चिकित्सा विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है।