कानपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से लाजपत नगर रामलीला मैदान में अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए एक रक्तदान शिविर लगाया गया।इस नेक पहल में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया।