कानपुर के पॉश स्वरूप नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरों ने तीन लाख रुपये नकद उड़ा लिए। यह घटना पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर हुई। सबसे हैरानी की बात यह है कि दुकान में लगे 26 सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर चोरी का पता चला।