कानपुर में हुतात्मा दिवस के अवसर पर बजरंग दल द्वारा देश में कारसेवकों को श्रद्धांजलि स्वरूप देने के लिए रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन रविवार को रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर में किया गया। इसमें 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया गया। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरूक भी किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहे।