फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 'माँ की पाठशाला' का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को दिए गए मातृत्व के टिप्स

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग और गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम “माँ की पाठशाला” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में स्वस्थ, संस्कारित और जागरूक मातृत्व की भावना का विकास करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संगीता सरस्वत मौजूद रहीं। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान साधारण दिनचर्या, सात्विक आहार, आध्यात्मिक संगीत, शिशु से संवाद, अच्छे संस्कारों की शिक्षा, योग एवं ध्यान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें