कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में नेत्रदान पखवाड़े का समापन जागरूकता अभियान के साथ किया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. परवेज़ खान ने लोगों से नेत्रदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नेत्रदान से अंधत्व को रोका जा सकता है और किसी जरूरतमंद को नई रोशनी दी जा सकती है।