घाटमपुर में शारदीय नवरात्र पर्व नजदीक आते ही, कस्बे के प्रसिद्ध कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। नवरात्र शुरू होने से पहले ही दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें लगाना शुरू कर दिया है। मेले में तरह-तरह के झूले, खाने-पीने की दुकानें और पूजा-पाठ से संबंधित सामग्री के स्टॉल लगाए जा रहे हैं।