कानपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र जी की जयंती के मौके पर शुक्रवार को तीन दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई गई।