कानपुर में भीतरगांव ब्लॉक के मड़ेपुर गांव में संक्रमण फैलने से दर्जनों ग्रामीण बुखार की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में एक कैंप लगाया है। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 80 बीमार लोगों की जांच की और उन्हें दवाइयां दीं। इसके साथ ही, संक्रमण के कारण का पता लगाने के लिए 48 रोगियों के ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं।