कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गोविंद नगर बाजार में जूता पॉलिश करके भाजपा के जीएसटी बचत उत्सव को झूठा बताया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और आमदनी न होने के कारण त्रस्त जनता का आक्रोश इस अनोखे तरीके से उजागर किया।