घाटमपुर के जहांगीराबाद में ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक तेज रफ्तार डंपर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पतारा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद, नाजुक हालत को देखते हुए दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।