कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के काजीखेड़ा में गुरुवार को रंजिश के चलते फायरिंग और बमबाजी की घटना हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।