भीतरगांव ब्लॉक के बौहार और द्वारिकापुर गांवों के बीच गन्ने के खेतों से गुज़र रही हाईटेंशन बिजली लाइन के तार जानलेवा साबित हो रहे हैं। ये तार इतने नीचे झूल रहे हैं कि वे गन्ने की खड़ी फसल को छू रहे हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थिति से आग लगने या बिजली का झटका लगने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कई बार बिजली विभाग से इन तारों को ठीक कराने की मांग की है, लेकिन विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।