फूलबाग स्थित एलआईसी कार्यालय के मुख्य द्वार पर कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न विभागीय मांगों को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र बनाया जाएगा।