डीबीएस कॉलेज में चल रहे वृहद रोजगार मेले में शनिवार को उस समय एक दिलचस्प स्थिति देखने को मिली, जब दिग्गज कंपनी हिताची कैश प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत आचरण और आदतों को भी गहराई से परखा। कंपनी का स्पष्ट मानना है कि जिम्मेदारी के पदों पर केवल डिग्री नहीं, बल्कि अनुशासन और नैतिकता भी अनिवार्य है।