समाजवादी युवजन सभा ने छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय ऋतुप्रिया को सौंपा। युवजन सभा ने छात्रसंघ को राजनीति की पाठशाला बताते हुए भाजपा सरकार पर नौजवानों की मांग को अनसुना करने का आरोप लगाया।