चकेरी के मालिक गेस्ट हाउस में 'इंडियन डिसेबिलिटी डार्ट एसोसिएशन' द्वारा एक विशेष डार्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक चुनौतियों को दरकिनार करते हुए डार्ट बोर्ड पर सटीक निशाने लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।