कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर चौबेपुर कस्बे के पास बिजली के खंभों और ग्रीन बेल्ट में दर्जनों अवैध होर्डिंग्स लगा दी गई हैं। एनएचएआई के नियमों के विपरीत लगी ये होर्डिंग्स न केवल राजस्व को चपत लगा रही हैं, बल्कि वाहन चालकों का ध्यान भटकाकर हादसों का कारण भी बन सकती हैं।