बिल्हौर क्षेत्र में गणेश उत्सव समापन और प्रतिमा विसर्जन के चलते मंगलवार को गंगा तटों की ओर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भारी संख्या में श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन हेतु पहुंचे। बुढ़वा मंगल और गणेश विसर्जन के मौके पर कस्बे और आसपास के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह भक्तों ने भंडारे और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रखा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।