भीतरगांव ब्लाक के कुड़नी गांव स्थित सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सोमवार रात साढ़े बारह बजे पट खुलने के पहले ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर के बाहर उमड़ पड़ी। रात साढ़े बारह बजे पुजारियों चंद्रपाल सैनी, सुभाष सैनी, प्रहलाद सैनी, शिवमोहन सैनी, हरिओम सैनी ने बजरंगबली की प्रतिमा को पंचस्नान कराया। नए वस्त्र पहनाकर विशेष आकर्षण श्रृंगार किया। विधि विधान से पूजन अर्चन और मंत्रोच्चार के साथ मंगला-आरती शुरू हुई। इसके बाद भक्तों को बजरंगबली के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ।