फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर के वाल्मीकि आश्रम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था

बिठूर स्थित वाल्मीकि आश्रम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक मान्यता के अनुसार महर्षि वाल्मीकि ने इसी पावन स्थल पर तपस्या करते हुए महाकाव्य रामायण की रचना की थी। यही वह स्थान माना जाता है, जहां वनवास के दौरान माता सीता ने निवास किया और भगवान श्रीराम के पुत्र लव-कुश का पालन-पोषण महर्षि वाल्मीकि के सान्निध्य में हुआ। आश्रम परिसर में स्थित वाल्मीकि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। सावन, रामनवमी और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां विशेष पूजा-अर्चना, कथा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें