भीतरगांव में शनिवार दोपहर एक घटना ने शादी वाले घर के खुशी भरे माहौल को मातम में बदल दिया। बेटी की शादी के दस दिन पहले पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर में आर्थिक तंगी के कारण एकलौती पुत्री की शादी में बाइक देने की इच्छा पूरी करने के लिए रुपयों का प्रबंध नहीं कर पाया। इधर उधर कर्ज भी लेने के लिए भी भटकता रहा, लेकिन जब सब जगह से हारा तो मौत की रास्ता चुन लिया। भीतरगांव पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।