भीतरगांव में रविवार की सुबह जब सूरज की सुनहरी किरणें खिड़की से अंदर आईं, तो लोगों को लगा कि कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। लेकिन घरों से बाहर निकलते ही बर्फीली पछुआ हवाओं ने स्वागत किया। आलम यह रहा कि दिनभर चटख धूप खिले रहने के बावजूद लोग ठिठुरते नजर आए। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और हवा की चुभन ने धूप की गर्माहट को पूरी तरह बेअसर कर दिया।