भीतरगांव और उसके आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने आज मध्य रात्रि गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आगामी पांच दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार, इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।