आजादी के दिन शिक्षा की नींव रखने वाले पं बेनी सिंह भारत इंटर कॉलेज भीतरगांव में शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र अवस्थी के नेतृत्व में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों व छात्रों ने भारत रत्न सरदार पटेल के महान राष्ट्र में योगदान को याद किया। इस मौके पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसका शुभारंभ किया।