कानपुर के रावतपुर में नेगी गेस्ट हाउस पर दबंगई से कब्जे और जेसीबी से दीवार गिराए जाने के बाद, भू-माफिया गजेंद्र नेगी की पत्नी प्रीती बाजपेई ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर खड़े होकर कब्जा कराने और एडीसीपी पश्चिम पर सुनवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वह शनिवार को पुलिस कमिश्नर और फिर मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगी।