भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के जन्मदिन पर शुक्रवार को अकबरपुर बरुई गांव स्थित बीआरआरडी इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने छात्राओं के बीच में राउंड कदमताल के बाद कुर्सी में बैठने की प्रतियोगिता कराई। इसमें काम कुर्सी रखकर अधिक छात्राओं को राउंडअप घुमाया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभाग लेने के दौरान हर पहलू को समझा और खेलकूद में सार्थक दिमाग लगाने के महत्व को भी महसूस किया। कॉलेज के व्यवस्थापक अंकित कुशवाहा ने सभी विजेता व उपविजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।