फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जयपुर की बनी चांदी की एंटीक मूर्तियां बाजार में आईं

धनतेरस का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इस बार सोना, चांदी के दाम अपने सर्वोच्च स्तर पर चल रहे हैं। सोने का भाव 81000 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा है। जबकि चांदी का भाव 100000 रुपये किलो तक है। कानपुर में जयपुर से बनकर आई एंटीक इलेक्ट्रोफॉर्मिंग मूर्तियों की मांग देखी जा रही है। कानपुर नयागंज सर्राफा बाजार के महामंत्री सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार पर चांदी की नई ज्वैलरी बाजार में 999 की शुद्धता के साथ इलेक्ट्रोफॉर्मिंग में गणेश-लक्ष्मी, गजराज, लड्डगोपाल, कलात्मक दीपक, स्वास्तिक, कलश आदि आए हैं। ये जयपुर की प्रसिद्ध रजवाड़ा एंटीक फिनिश में बने हुए हैं। इसके साथ ही फैंसी पायल, सिंहासन, फ्रूट बॉउल, ज्वैलरी बॉक्स, साउथ दीपक, अखंड ज्योति, ड्राई फ्रूट बाउल आए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें