फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजमऊ हाईवे टोल प्लाजा चालू, 50 मिनट में पहुंचेंगे लखनऊ

जाजमऊ हाईवे पर बदरका चौराहे से करीब एक किमी. पहले हाईवे पर एनई-6 एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा मंगलवार से चालू कर दिया गया है। अभी तक जाजमऊ हाईवे के बदरका चौराहे से लखनऊ जाने में पौने दो घंटे लगते थे। लेकिन एनएचएआई की ओर से बनाए गए नए एनई-6, एक्सप्रेसवे से वाहन सवार अब सिर्फ 50 मिनट में ही लखनऊ तक की दूरी तय कर लेंगे। वहीं, 51 किमी. की दूरी पर एक रेस्ट कैंप भी बनाया गया है ताकि लोगों को वहां अतिरिक्त सुविधाएं मिल सके। टोल प्लाजा के मैनेजर अमित कुमार राणा ने बताया कि दो दिनों में तीन से चार हजार छोटे बड़े वाहन अब तक निकल चुके है। उन्होंने बताया कि यह देश का छठवां एनई-6 फोरलेन वे है। यहां से लखनऊ तक की दूरी करीब 63 किमी. है। इस दूरी को तय करने में सिफ4 50 मिनट लगेंगे। उन्होंने बताया की यदि बदरका चौराहा से उन्नाव शहर और अजगैन होकर कोई वाहन लखनऊ की ओर जाता है तो उसे करीब पौने दो घंटे लगेंगे। बताया कि चार पहिया वाहनों के लिए अभी इस ओर से जाने पर 285 रुपये देने होंगे, जबकि वापसी में यदि 24 घंटे के अंदर कोई वाहन लखनऊ से कानपुर इसी रास्ते से आता है तो उसे आधा टोल देना होगा। लेकिन यदि 24 घंटे बीत जाते है वापसी में फिर से 285 रुपये ही टोल टैक्स देना होगा।उन्होंने बताया कि बाकी बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग श्रेणी बनाई गई है। वहीं, टोल प्लाजा से निकलने वाले कुछ लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी फास्टैग से टोल कटने में अभी कुछ समय लग रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें