कानपुर के ग्रीनपार्क में 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक खेले गए भारत और बंगलादेश टेस्ट में दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश और मैदान गीला होने के कारण नहीं हो सका था। इसके चलते इन दो दिन की टिकट के पैसे वापसी करने का घोषणा यूपीसीए ने की थी। इसको लेकर बुधवार को सैकड़ों लोग टिकट के पैसे वापस लेने ग्रीनपार्क पहुंचे। इस दौरान लोगों को गेट पर ही रोक दिया गया। इस पर भीड़ ने हंगामा किया, तो उनको यूपीसीए कार्यालय भेजा गया। यहां पर भी भीड़ को कोई अधिकारी नहीं मिला। हंगामे की सुचना मिलते ही भारत-बंगलादेश टेस्ट के वेन्यू डायरेक्टर ने फोन से तुरंत मौजूद सभी लोगों को आश्वासन दिया।