फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी ठंड, जरूतमंदों को कंबल बांटे, 12 स्थानों पर जले अलाव

ठंड बढ़ने के साथ लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। बुधवार की रात एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार व एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने नगर पालिका परिसर में बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया, जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। साथ ही नगर के एक दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए गए। बुधवार की रात पालिका परिसर स्थित रैन बसेरा में पहुंचे एडीएम और एसडीएम ने पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा से रैन बसेरा के बारे जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारी राजधानी मार्ग सब्जी मंडी, रेलवे पुल ढ़ाल, रेलवे स्टेशन और पोनी रोड तिराहे पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। ईओ ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय के सामने, सब्जी मंडी, पोनीरोड, रेलवे स्टेशन मार्ग, मिश्रा कालोनी गांधी चौक स्थल, मरहला चौराहा, दुर्गा मंदिर समेत 12 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें