महाराजपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते ससुरालीजनों ने अपने दामाद को बुरी तरह से पीट दिया। जिसमें युवक घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती है। महाराजपुर के मदारीखेड़ा गांव निवासी अल्ला रखा ने बताया कि उसकी ससुराल गांव में ही है ससुराल में पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया।