फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद पति ने मौत को गले लगाया

शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Oct 2025 11:49 AM IST

महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल रेलवे स्टेशन किनारे बंबुरिहा गांव में पति ने पारिवारिक कलह और पत्नी पर चरित्र के संदेह में हत्या करने के बाद खुद दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक जान दे दी। मृतक के छोटे भाई रामबाबू ने बताया कि बड़े भाई श्रीबाबू (35) का पहला विवाह 2009 में शाहपुर साढ़ क्षेत्र में ननकी के साथ हुआ था। पहली पत्नी कई वर्षों पहले छोड़कर किसी अन्य रिश्तेदार के साथ चली गई थी। जिसके बाद श्रीबाबू अपने दो बेटियो ननकी तथा लली के साथ रहता था। 2018 मार्च में श्रीबाबू ने दूसरा विवाह शांति गौतम के साथ किया था। जानकारी के मुताबिक शांति ने भी अपने पहले पति को छोड़कर श्रीबाबू से विवाह किया था। जिनसे तीन बच्चे नित्या, अंकुश और अर्पित हुए। श्रीबाबू मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि करीब तीन माह पहले से एक अनजान व्यक्ति द्वारा फोन पर शांति से बात की जाती थी तथा वह उसी व्यक्ति के साथ जाने की जिद करते हुए आए दिन लड़ाई झगड़ा करती थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें