फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक भर्ती परीक्षा के बाद सेंट्रल पर उमड़ी भीड़

दो दिवसीय सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक भर्ती परीक्षा के बाद रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षार्थियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। यहां से हर रूट की ट्रेन खचाखच भरकर गई। कोई लटककर तो कई शाैचालय में गए। दोपहर एक बजे से शुरू हुआ परीक्षार्थियों का रेला देर शाम तक जारी रहा। शहर में लगभग 38 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। इससे एकाएक भीड़ सेंट्रल स्टेशन पर परीक्षा के बाद बढ़ गई। जोधपुर-हावड़ा, ब्रह्मपुत्र मेल, नीलांचल, एनई, सीमांचल एक्सप्रेस और महानंदा जैसी ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई। खासकर प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों पर बोझ अधिक रहा। जनरल, स्लीपर और एसी कोचों तक में परीक्षार्थियों ने जगह बना ली। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार ने लाइन लगवाकर छात्रों को ट्रेनों में भेजने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद कई परीक्षार्थी आरक्षित कोचों में घुस गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें