मरहला चौराहे पर लगा एचटी लाइन का पोल न हटने से सेतु निर्माण निगम का कार्य लटका है। चौराहे पर निर्माणाधीन पिलर संख्या 25 के न बनने से अब दो माह तक मरहला चौराहे से गंगा बैराज के बीच यातायात बंद रह सकता है। बता दें कि 15 अप्रैल से मरहला चौराहे से गंगा बैराज की ओर जाने वाले मार्ग को बंद करते यातायात का डायवर्जन कर दिया गया था। वाहनों को बैराज के ट्रांस गंगा सिटी व जाजमऊ की ओर डायवर्ट किया गया है। 14 अगस्त तक का समय जिला प्रशासन की ओर से सेतु निगम को दिया गया था ताकि वह मरहला चौराहे पर पिलर बना ले लेकिन कार्य अभी भी 30 फीसदी बाकी है।