सरसौल स्थित 32वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस से पूर्व फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों और महिलाओं के लिए रचनात्मक व खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं और विजेताओं को मुख्य संरक्षिका श्रीमती पूजा पाण्डे ने पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बल परिवारों में एकता और कल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। वहीं वाहिनी सेनानी गौरव प्रसाद की उपस्थिति में हिमवीरों ने संडे ऑन साइकिल रैली योगाभ्यास और रस्सी कूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिनमें अधिकारियों और वार्ड्स ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सेनानी ने खेलकूद के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व पर जवानों को जागरूक किया। सेनानी ने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को भारत चीन सीमा की सुरक्षा हेतु हुई थी और यह बल आज लद्दाख से अरुणाचल तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात रहकर आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान, चुनाव ड्यूटी और रेस्क्यू ऑपरेशन जैसी जिम्मेदारियां निभा रहा है।