कानपुर जिले के बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत दहेली उजागर गांव में बुधवार दोपहर जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनाली बंदूक और अवैध तमंचों से की गई 15-20 राउंड फायरिंग में पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।