रेउना थाना क्षेत्र के रूप नगर में मंगलवार को बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से तीन घायलों को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रूप नगर निवासी रामपाल (48) अपनी पत्नी मीना को लेकर खेत में गेहूं काटने गए थे। दोपहर में वह बाइक से गेहूं काटकर वापस घर लौट रहे थे, तभी मुगल रोड पर गांव के पास पहुंचते ही घाटमपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार स्योदि ललईपुर निवासी शोभित (17) पुत्र राजेश, आर्यन (15) पुत्र राजू व दुर्गागंज निवासी सुमित (17) पुत्र मोतीलाल से टक्कर हो गई। हादसे में सभी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं मीणा, शोभित व सुमित को रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि सूचना मिली थी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।