यूपी 112 की पीआरवी में तैनात उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल और मैगजीन चोरी होने के मामले में पुलिस ने यूपी 112 के एक सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पिस्टल और मैगजीन भी बरामद कर ली गई है। सिपाही को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।