हरदोई जिले में गुरुवार को स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके लिए जिलेभर में आम जनमानस को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चला गया। रिजर्व पुलिस लाइन, हरदोई से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान डीएम एमपी सिंह, एसपी केसी गोस्वामी और सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने गांधी भवन में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। रैली में बड़ी संख्या में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।