कानपुर में किदवई नगर हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दरअसल, हनुमान मंदिर में लड्डू गोपाल मन्नपूर्ण देवी की मूर्ति स्थापना की गई है। इस उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस शोभायात्रा में 25 से ज्यादा झांकियां शामिल रहीं।